अवलोकन
OpenAI में, हम सभी के लाभ के लिए कृत्रिम बुद्धिमत्ता के उन्नत मॉडल विकसित करने और उन्हें उपलब्ध कराने को महत्व देते हैं. हम समझते हैं कि ये मॉडल आपके व्यवसाय का आधार या आपके रोज़मर्रा के जीवन का हिस्सा हो सकते हैं, इसलिए इनमें कोई भी व्यवधान परेशानी का कारण बन सकता है.
हम आपकी सहायता के लिए यहाँ हैं, लेकिन हमें काम करने का सुरक्षित माहौल भी बनाए रखना है. सहायता के लिए संपर्क करते समय किसी भी तरह का दुर्व्यवहार हम बर्दाश्त नहीं करते. दुर्व्यवहार में नीचा दिखाने वाली या अपमानजनक भाषा, लोगों के साथ हिंसा करने या संपत्ति को नुकसान पहुँचाने की धमकियाँ, बार-बार किया जाने वाला अवांछित व्यवहार या इसी तरह की अन्य हरकतें शामिल हैं, लेकिन यह इन्हीं तक सीमित नहीं है.
सभी के लिए सुरक्षित और रचनात्मक माहौल सुनिश्चित करने के लिए, दुर्व्यवहार करने या धमकी देने वाले उपयोगकर्ताओं के विरुद्ध नीचे दी गई कार्रवाइयाँ की जा सकती हैं. इनके अलावा अन्य कदम भी उठाए जा सकते हैं:
लिखित या मौखिक चेतावनियाँ देना
सहायता सेवाओं तक पहुँच सीमित करना या बंद करना
OpenAI के उत्पादों और सेवाओं तक पहुँच अस्थायी या स्थायी रूप से बंद करना
नुकसान पहुँचाने की ऐसी धमकियों की सूचना संबंधित अधिकारियों को देना जिनके वास्तविक होने का आधार हो
हम उत्कृष्ट सहायता प्रदान करने, आपके सभी प्रश्नों के उत्तर देने और आपकी चिंताओं का समाधान करने के लिए प्रतिबद्ध हैं. अगर आप लगातार उत्पीड़नकारी या अपमानजनक भाषा का इस्तेमाल करते हैं, तो हमारी सहायता सेवाओं तक आपकी पहुँच सीमित की जा सकती है और संभवतः आपके खाते तक पहुँच पर भी प्रतिबंध लगाए जा सकते हैं.
