अपने OpenAI प्लेटफ़ॉर्म खाते से एपीआई उपयोग डैशबोर्ड पर जाकर आप मासिक उपयोग देख सकते हैं और उपयोग या लागत का विस्तृत डेटा CSV फ़ाइल के रूप में एक्सपोर्ट कर सकते हैं.
खर्च का विस्तृत विवरण पाने के लिए लागत का डेटा एक्सपोर्ट करें
डेटा को मद के अनुसार समूहों में बाँटकर इनवॉइस जैसा विवरण बनाएँ
पूरे कैलेंडर माह या महीने की शुरुआत से आज तक का डेटा एक्सपोर्ट करें
रिपोर्टिंग के लिए उपयोग या लागत का डेटा CSV फ़ाइल के रूप में डाउनलोड करें
ध्यान दें: एंटरप्राइज़ ग्राहकों के लिए, 1 अप्रैल 2026 से जारी होने वाले OpenAI इनवॉइस में API की विस्तृत लागत नहीं दी जाएगी. इसकी जगह इस लेख में बताई गई निर्यात प्रक्रिया का उपयोग होगा. समान मासिक विवरण पाने के निर्देशों के लिए आगे पढ़ें, खास तौर पर विस्तृत मासिक उपयोग या लागत डेटा निर्यात करें अनुभाग.
शुरू करें
platform.openai.com पर साइन इन करें.
संबंधित संगठन/प्रोजेक्ट चुनें और साइडबार में उपयोग चुनें.
ध्यान दें: अगर आपको बिलिंग/उपयोग का अपेक्षित डेटा नहीं दिख रहा है, तो संगठन में अपनी अनुमतियों और फ़िल्टर की जाँच करें.
महीने की तारीख सीमा सेट करें
उपयोग पेज पर, तारीख सीमा चुनने वाला विकल्प चुनें.
अपनी रिपोर्टिंग की ज़रूरतों के अनुसार तारीख सीमा चुनें.
उदाहरण के लिए, पूरे कैलेंडर माह का डेटा पाने के लिए शुरुआत की तारीख महीने का पहला दिन और समाप्ति की तारीख उसी महीने का आखिरी दिन सेट करें.

शुरुआत की तारीख अपने-आप महीने की पहली तारीख पर सेट करने के लिए आप महीने की शुरुआत से आज तक विकल्प चुन सकते हैं.
मासिक उपयोग या लागत का विस्तृत डेटा एक्सपोर्ट करें
उपयोग पेज पर, एक्सपोर्ट चुनें.
संवाद बॉक्स में एक्सपोर्ट का प्रकार चुनें. उपयोग से जुड़ी गतिविधियों के विस्तृत विवरण के लिए गतिविधि का डेटा या खर्च/लागत की विस्तृत रिपोर्टिंग के लिए लागत का डेटा इस्तेमाल करें.
विस्तृत मासिक लागत रिपोर्टिंग के लिए सुझाई गई एक्सपोर्ट सेटिंग
एंटरप्राइज़ ग्राहकों के लिए OpenAI एपीआई के इनवॉइस कैलेंडर माह की सेवा अवधि के आधार पर जारी किए जाते हैं, आम तौर पर महीना खत्म होने के कुछ दिन बाद. अगर आप लागत का ऐसा विस्तृत विवरण चाहते हैं जिसका कुल योग इनवॉइस में दी गई एपीआई उपयोग की कुल राशि से मेल खाए, तो लागत का डेटा टैब चुनें और इन सेटिंग का इस्तेमाल करें:
समूह बनाने का आधार: मद
प्रोजेक्ट: सभी (या कोई खास प्रोजेक्ट चुनें)
फ़ाइल फ़ॉर्मैट: CSV
शुरुआत का समय: जिस महीने की रिपोर्ट चाहिए, उसका पहला दिन
समाप्ति का समय: जिस महीने की रिपोर्ट चाहिए, उसका आखिरी दिन (या महीने की शुरुआत से आज तक की रिपोर्ट के लिए आज की तारीख)
समय अंतराल: 1 दिन

उपयोग के स्तर पर विवरण चाहिए हो, तो आप गतिविधि का डेटा भी इस्तेमाल कर सकते हैं. उदाहरण के लिए, आप एपीआई की किसी खास क्षमता के आधार पर फ़िल्टर कर सकते हैं और एक्सपोर्ट किए गए डेटा को प्रोजेक्ट, उपयोगकर्ता, एपीआई कुंजी, मॉडल, बैच या सर्विस टियर के अनुसार समूहों में बाँट सकते हैं.
एक्सपोर्ट फ़ाइल तैयार करें और डाउनलोड करें
अपनी ज़रूरत की रिपोर्ट के पैरामीटर सेट करने के बाद, एक्सपोर्ट संवाद बॉक्स में डाउनलोड करें चुनें.
रिपोर्ट तैयार होने में कुछ समय लग सकता है. फ़ाइल तैयार हो जाने पर, उसके बगल में मौजूद डाउनलोड आइकन चुनें.
अक्सर पूछे जाने वाले सवाल
मैंने अपने खाते में लॉग इन किया है और उपयोग पैनल खोल पा रहा हूँ, लेकिन बिलिंग सेटिंग नहीं खोल पा रहा हूँ. इसे कैसे ठीक करूँ?
कुछ बिलिंग सेटिंग के लिए संगठन में अतिरिक्त अनुमतियों की ज़रूरत हो सकती है. अपनी अनुमतियों की समीक्षा करवाने या अतिरिक्त अनुमतियाँ माँगने के लिए अपने संगठन के स्वामी से संपर्क करें.
डाउनलोड बटन चुनने के बाद मेरी फ़ाइल तुरंत क्यों नहीं दिखती?
आपके एक्सपोर्ट में डेटा की मात्रा के अनुसार फ़ाइल तैयार होने में कुछ समय लग सकता है. तैयार होते ही वह डाउनलोड के लिए उपलब्ध हो जाएगी.
इस एक्सपोर्ट में किस समय क्षेत्र का इस्तेमाल होता है?
उपयोग डैशबोर्ड में तारीख और समय UTC में दिखाए जाते हैं.
मेरे इनवॉइस की राशि एक्सपोर्ट किए गए लागत विवरण से मेल क्यों नहीं खाती?
इन बातों की जाँच करें:
सुनिश्चित करें कि आप एक्सपोर्ट में उसी संगठन के डेटा का मिलान कर रहे हैं जिसके लिए आपको इनवॉइस जारी किया गया है. अगर आपके कई संगठन हैं, तो उनके इनवॉइस अलग-अलग या एक साथ जारी किए जा सकते हैं. यह बिक्री प्रक्रिया के दौरान आपके अनुरोध के अनुसार तय की गई इनवॉइस व्यवस्था पर निर्भर करता है.
सुनिश्चित करें कि आप सही अवधि के डेटा का मिलान कर रहे हैं. इनवॉइस कैलेंडर माह की अवधि के लिए होते हैं. उदाहरण के लिए, UTC के अनुसार 1 जनवरी, 2026 से 31 जनवरी, 2026 तक के उपयोग का इनवॉइस फ़रवरी में जारी किया जाता है.
अगर आपको अब भी अपने खर्च का मिलान करने में परेशानी हो रही है, तो और मदद के लिए हमारी सहायता टीम से संपर्क करें.
