परिचय
आईपी अनुमति-सूची एक वैकल्पिक सुरक्षा सुविधा है, जिससे आप अपने OpenAI एपीआई तक पहुँच को चुनिंदा आईपी पतों तक सीमित कर सकते हैं.
इसे चालू करने पर, केवल निर्धारित आईपी पतों या आईपी श्रेणियों से आने वाले अनुरोधों को अनुमति दी जाती है. अन्य सभी आईपी पतों से आने वाले अनुरोध अस्वीकार कर दिए जाते हैं, भले ही उनमें मान्य एपीआई कुंजी शामिल हो.
इस सुविधा का उद्देश्य पहुँच को विश्वसनीय नेटवर्क परिवेशों तक सीमित करके एपीआई के अनधिकृत उपयोग का जोखिम कम करने में मदद करना है.
ध्यान दें: आईपी अनुमति-सूची केवल एपीआई अनुरोधों पर लागू होती है. इससे platform.openai.com तक पहुँच या उपयोगकर्ता के साइन इन करने पर कोई असर नहीं पड़ता.
आईपी अनुमति-सूची का उपयोग क्यों करें
आईपी अनुमति-सूची इन कामों में आपकी मदद कर सकती है:
एपीआई तक पहुँच को ज्ञात तकनीकी ढाँचे तक सीमित रखना (उदाहरण के लिए, आपके सर्वर या क्लाउड परिवेश)
एपीआई कुंजी लीक होने की स्थिति में जोखिम कम करना
एपीआई अनुरोध कहाँ से आते हैं, इस पर नियंत्रण की एक अतिरिक्त परत जोड़ना
आईपी अनुमति-सूची का उपयोग सबसे अधिक वास्तविक संचालन वाले परिवेशों में किया जाता है, जहाँ एपीआई अनुरोध स्थिर या स्पष्ट रूप से निर्धारित नेटवर्क श्रेणियों से आते हैं.
यह कैसे काम करती है
आप अनुमति प्राप्त आईपी पतों या सीआईडीआर श्रेणियों की एक सूची सेट करते हैं.
अनुमति प्राप्त आईपी पतों से आने वाले अनुरोध स्वीकार किए जाते हैं.
अनुमति-सूची में शामिल न होने वाले आईपी पतों से आने वाले अनुरोध अस्वीकार कर दिए जाते हैं.
आईपी अनुमति-सूची इन स्तरों पर लागू की जा सकती है:
संगठन के स्तर पर, या
परियोजना के स्तर पर
उपलब्धता
आईपी अनुमति-सूची की सुविधा सभी एपीआई ग्राहकों के लिए उपलब्ध है.
आईपी अनुमति-सूची सेट करने के लिए नीचे दिए गए चरणों का पालन करें.
आईपी अनुमति-सूची सेट करें
ध्यान दें: आप अधिकतम 50 आईपी पते या सीआईडीआर श्रेणियाँ जोड़ सकते हैं.
सेटिंग्स खोलें.
सुरक्षा चुनें.
आईपी अनुमति-सूची चुनें.
एक या अधिक आईपी पते या सीआईडीआर श्रेणियाँ जोड़ें.
(वैकल्पिक) किसी आईपी पते के आपकी अनुमति-सूची में शामिल होने की पुष्टि के लिए जाँचें उपकरण का उपयोग करें.
अनुमति-सूची का उपयोग इनके लिए चालू करें:
कोई विशिष्ट परियोजना, या
आपका पूरा संगठन.
उन परिवेशों से अनुरोध भेजकर जाँच करें जिनसे आप अनुरोध भेजने की अपेक्षा करते हैं.
हमारा सुझाव है कि पूरे संगठन में अनुमति-सूची लागू करने से पहले किसी एक परियोजना से शुरुआत करें.
बदलाव करने के बाद उन्हें प्रभावी होने में 15 मिनट तक लग सकते हैं.
ध्यान दें: आईपी अनुमति-सूची की सेटिंग्स तय करने के लिए आपके पास संगठन में उपयुक्त अनुमतियाँ होनी चाहिए.
समस्या निवारण
अगर आपके अनुरोध अप्रत्याशित रूप से विफल हो रहे हैं:
पुष्टि करें कि अनुरोध किसी अनुमति प्राप्त आईपी पते से आ रहा है.
जाँचें कि आपके तकनीकी ढाँचे के आईपी पते बदल तो नहीं गए हैं.
जाँचें कि आपने जो आईपी श्रेणियाँ सेट की हैं, वे सही हैं.
सेटिंग्स में किए गए बदलावों को हर जगह लागू होने के लिए 15 मिनट तक का समय दें.
किसी आईपी पते को अनुमति प्राप्त होने की पुष्टि के लिए जाँचें उपकरण का उपयोग करें.
अनुरोध रोके जाने पर क्या होता है
अगर कोई अनुरोध ऐसे आईपी पते से आता है जो अनुमति-सूची में शामिल नहीं है, तो अनुरोध विफल होगा और जवाब में यह मिलेगा:
एचटीटीपी स्थिति: 401 Unauthorized
त्रुटि कोड: ip_not_authorized
जवाब का उदाहरण:
{
"error": {
"message": "Your IP is not authorized to access this organization.",
"type": "ip_not_authorized"
}
}
अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न
क्या आईपी अनुमति-सूची मेरी एपीआई कुंजी के हर तरह के अनधिकृत उपयोग को रोक देगी?
नहीं. आईपी अनुमति-सूची एपीआई अनुरोधों के स्रोत सीमित करके जोखिम कम करने में मदद कर सकती है, लेकिन यह हर तरह के दुरुपयोग को पूरी तरह नहीं रोकती. इसका उपयोग अन्य अनुशंसित सुरक्षा उपायों के साथ करना चाहिए, जैसे कुंजियों को सुरक्षित रखना, उन्हें समय-समय पर बदलना और खाते की सुरक्षा मज़बूत रखना. अतिरिक्त सुरक्षा के लिए, हमारे सहायता केंद्र में एपीआई कुंजी की सुरक्षा के लिए अनुशंसित उपाय और अनधिकृत उपयोग की रोकथाम संबंधी मार्गदर्शिकाएँ देखें.
क्या आईपी अनुमति-सूची जवाब मिलने में लगने वाले समय को प्रभावित करती है?
आईपी अनुमति-सूची के कारण कुछ मामलों में बहुत मामूली देरी हो सकती है, आम तौर पर शुरुआती अनुरोधों में. इससे एपीआई के समग्र प्रदर्शन पर कोई उल्लेखनीय असर पड़ने की अपेक्षा नहीं है.
मुझे कैसे पता चलेगा कि कोई अनुरोध आईपी अनुमति-सूची के कारण विफल हो रहा है?
आईपी अनुमति-सूची के कारण विफल होने वाले अनुरोधों के जवाब में यह मिलता है:
HTTP status: 401 UnauthorizedError code: ip_not_authorized
