ध्यान दें: हो सकता है कि प्लगइन सभी वर्कस्पेस के लिए उपलब्ध न हो.
संक्षिप्त परिचय
वननोट प्लगइन नोट्स ढूँढ़ने और उनका सारांश बनाने, फ़ैसलों और किए जाने वाले कामों को एक जगह जुटाने, और समर्थित कार्रवाइयों के ज़रिए नोट्स बनाने या अपडेट करने में आपकी मदद कर सकता है. उपलब्ध क्षमताएँ आपके खाते, वर्कस्पेस, उत्पाद के इंटरफ़ेस और माइक्रोसॉफ़्ट की अनुमतियों पर निर्भर करती हैं.
वननोट कनेक्ट करें
प्लगइन अनुभाग में OpenAI का विकसित किया हुआ प्लगइन ढूँढ़ें और कनेक्ट करने के लिए दिखाए गए निर्देशों का पालन करें. उस माइक्रोसॉफ़्ट खाते में साइन इन करें जिसके पास आपके इच्छित नोट्स का स्वामित्व है या उन तक समर्थित पहुँच है. प्रबंधित वर्कस्पेस या माइक्रोसॉफ़्ट संगठन में व्यवस्थापक की स्वीकृति ज़रूरी हो सकती है.
इंस्टॉल करने और चुनने के सामान्य निर्देशों के लिए, ChatGPT और Codex में प्लगइन देखें. वननोट कनेक्ट करने से आपको माइक्रोसॉफ़्ट में अतिरिक्त अनुमतियाँ नहीं मिलतीं.
नोट्स ढूँढ़ें और उनका सारांश बनाएँ
नोटबुक, अनुभाग या पृष्ठ का नाम दें और बताएँ कि आपको कौन-सी जानकारी चाहिए. उदाहरण के लिए:
अपोलो परियोजना से जुड़े मेरे नोट्स में लिए गए फ़ैसले और अनसुलझे सवाल ढूँढ़ें. स्रोत पृष्ठों के लिंक शामिल करें.
कोई खास नोटबुक, अनुभाग और तारीखों की सीमा बताने से अनुरोध का दायरा सीमित करने में मदद मिलती है. कुछ खोजें पृष्ठों के एक सीमित समूह तक ही होती हैं. अगर नतीजा अधूरा है, तो यह मानने से पहले कि जानकारी मौजूद नहीं है, अनुरोध का दायरा सीमित करें या खोज जारी रखने को कहें.
नोटबुक तक पहुँच को समझें
निजी नोटबुक से जुड़ी कार्रवाइयाँ सिर्फ़ उन नोटबुक पर की जा सकती हैं, जिनका स्वामित्व जुड़े हुए माइक्रोसॉफ़्ट खाते के पास है. किसी और की निजी नोटबुक, जो आपके साथ साझा की गई है, शायद उस कार्यप्रवाह में न दिखे.
माइक्रोसॉफ़्ट 365 समूह और शेयरपॉइंट साइट की नोटबुक के लिए साझा नोटबुक वाले अलग समर्थित कार्यप्रवाह इस्तेमाल किए जाते हैं. उन नोट्स का अनुरोध करते समय समूह या साइट और अपनी इच्छित नोटबुक बताएँ. माइक्रोसॉफ़्ट के उत्पाद में किसी नोटबुक तक पहुँच होने का मतलब यह नहीं है कि वननोट प्लगइन की हर कार्रवाई उस प्रकार की नोटबुक पर की जा सकती है.
नोट बनाएँ या अपडेट करें
बताएँ कि किस नोटबुक, अनुभाग और पृष्ठ में काम करना है और आप क्या बदलाव चाहते हैं. उदाहरण के लिए:
बैठक में लिए गए इन फ़ैसलों को अपोलो परियोजना के शुभारंभ वाले पृष्ठ के अंत में जोड़ें. मौजूदा नोट्स में कोई बदलाव न करें.
किसी कार्रवाई की अनुमति देने से पहले जाँच लें कि बदलाव कहाँ और क्या किया जाएगा. जो कनेक्शन नोट्स पढ़ सकता है, उसके पास उन्हें बनाने या संपादित करने की अनुमति हो, यह ज़रूरी नहीं है. वर्कस्पेस की नीति, माइक्रोसॉफ़्ट की अनुमतियाँ और स्वीकृति की ज़रूरतें अब भी लागू रहती हैं.
पृष्ठ की प्रतिलिपि बनाएँ
अगर समर्थित कार्यप्रवाह किसी पृष्ठ की प्रतिलिपि बनाता है, तो दूसरी प्रतिलिपि बनाना शुरू करने से पहले पहली प्रक्रिया पूरी होने दें और जहाँ प्रतिलिपि बनाई गई है, वहाँ जाँच लें. अनुरोध स्वीकार होने का मतलब यह नहीं है कि प्रतिलिपि बन गई है. अगर नतीजा स्पष्ट नहीं है, तो स्थिति स्पष्ट होने तक अनुरोध दोहराने से बचें.
समस्या निवारण
वननोट दिख नहीं रहा है या अक्षम है
जाँच लें कि आप सही खाते और वर्कस्पेस का इस्तेमाल कर रहे हैं. प्रबंधित वर्कस्पेस में, व्यवस्थापक से प्लगइन और उसके लिए ज़रूरी ऐप सेटिंग की समीक्षा करने को कहें. उपलब्धता इस बात पर निर्भर कर सकती है कि सुविधा किस चरण तक जारी हुई है और आप उसे किस इंटरफ़ेस पर इस्तेमाल कर रहे हैं.
माइक्रोसॉफ़्ट व्यवस्थापक की स्वीकृति माँग रहा है
अपने माइक्रोसॉफ़्ट व्यवस्थापक से कनेक्शन के लिए माँगी गई अनुमतियों की समीक्षा करने को कहें. दिखाई गई स्वीकृति प्रक्रिया का पालन करें; सहायता टीम के साथ पासवर्ड, टोकन या क्लाइंट सीक्रेट साझा न करें.
कोई नोटबुक या पृष्ठ दिख नहीं रहा है
पुष्टि करें कि कौन-सा माइक्रोसॉफ़्ट खाता जुड़ा है और नोटबुक आपके निजी स्वामित्व में है, आपके साथ साझा की गई है या किसी समूह या शेयरपॉइंट साइट पर सहेजी गई है. उस प्रकार की नोटबुक के लिए समर्थित कार्यप्रवाह की जाँच करें. खोज को इच्छित नोटबुक या अनुभाग तक सीमित करें और जाँचें कि कहीं नतीजा अधूरा तो नहीं था.
लिखने या प्रतिलिपि बनाने की कार्रवाई विफल हो रही है
जाँचें कि उसी माइक्रोसॉफ़्ट खाते से सीधे इच्छित बदलाव किया जा सकता है और आपका वर्कस्पेस उस कार्रवाई की अनुमति देता है. कार्रवाई कहाँ की जा रही थी, क्या त्रुटि आई और कब आई—ये सटीक विवरण नोट करें. अगर यह पता नहीं है कि प्रतिलिपि बनी या नहीं, तो दोबारा कोशिश करने से पहले उस जगह की जाँच करें जहाँ प्रतिलिपि बननी थी और पिछली कार्रवाई की स्थिति देखें.
