परिचय
एजेंट्स एपीआई बीटा में उपलब्ध है. इससे डेवलपर OpenAI द्वारा प्रबंधित Codex एजेंट के साथ ऐप्लिकेशन बना सकते हैं. यह एजेंट कई चरणों में काम कर सकता है और उसी सत्र में काम जारी रख सकता है.
आपका ऐप्लिकेशन कार्य, टूल और कॉन्फ़िगरेशन उपलब्ध कराता है. OpenAI एजेंट के सत्र और उसके मॉडल व टूल के बीच समन्वय का प्रबंधन करता है.
एक एजेंट क्या कर सकता है?
अपने टूल और निष्पादन परिवेश के आधार पर, एक एजेंट कोड चला सकता है, फ़ाइलें संपादित कर सकता है, एमसीपी कनेक्शन इस्तेमाल कर सकता है और आपके ऐप्लिकेशन के लिए फ़ाइलें बना सकता है. आप अतिरिक्त निर्देश भेज सकते हैं या उसी सत्र में कोई दूसरा कार्य शुरू कर सकते हैं.
समर्थित क्षमताओं और उदाहरणों के लिए एजेंट्स एपीआई का परिचय देखें.
मैं शुरुआत कैसे करूँ?
अपने OpenAI प्लेटफ़ॉर्म प्रोजेक्ट में ऐप्लिकेशन के लिए एक एपीआई कुंजी बनाएँ. सत्रों के लिए
api.agents.readऔरapi.agents.writeकी अनुमतियाँ दें, साथ ही मॉडल अनुरोधों के लिएapi.responses.writeकी अनुमति भी दें.एजेंट कॉन्फ़िगर करने, सत्र बनाने और कार्य भेजने के लिए त्वरित शुरुआत की मार्गदर्शिका का पालन करें.
प्रगति और परिणामों की समीक्षा के लिए सत्र के इवेंट पर नज़र रखें. अगर आप काम जारी रखना चाहते हैं, तो सत्र आईडी सहेज लें.
अपनी एपीआई कुंजी एजेंट के सैंडबॉक्स से बाहर रखें. अनुरोधों के लिए OpenAI-Beta: agents=v1 हेडर ज़रूरी है. OpenAI के एसडीके यह हेडर अपने-आप जोड़ देते हैं.
क्या मेरे एजेंट को सैंडबॉक्स की ज़रूरत है?
कार्य के लिए उपयुक्त परिवेश चुनें:
बिना परिवेश के: एजेंट सवालों के जवाब देता है या बाहरी टूल इस्तेमाल करता है और उसे अंतर्निहित शेल कमांड या कार्यक्षेत्र की फ़ाइलों की ज़रूरत नहीं होती.
OpenAI पर होस्ट किया गया सैंडबॉक्स: एजेंट को स्क्रिप्ट चलानी हैं या फ़ाइलों पर काम करना है, और आप चाहते हैं कि OpenAI उसके सैंडबॉक्स का प्रबंधन करे.
स्वयं होस्ट किया गया सैंडबॉक्स: आपको अपने बुनियादी ढाँचे, सॉफ़्टवेयर या निजी नेटवर्क की ज़रूरत है. आपका ऐप्लिकेशन परिवेश के जीवनचक्र का प्रबंधन करता है.
कॉन्फ़िगरेशन की जानकारी के लिए एजेंट्स एपीआई की संरचना देखें.
मैं किसी सत्र की समीक्षा कहाँ कर सकता हूँ?
प्लेटफ़ॉर्म डैशबोर्ड में लॉग खोलें, एजेंट्स चुनें और सत्र आईडी खोजें. आप संवाद के दौर, टूल कॉल और उप-एजेंट की गतिविधि जाँच सकते हैं.
निगरानी मार्गदर्शिका में यह भी बताया गया है कि दर्ज किए गए टोकन उपयोग की समीक्षा कैसे करें.
अगर इवेंट स्ट्रीम का कनेक्शन टूट जाए तो क्या करें?
दोबारा कोशिश करने से पहले मौजूदा सत्र और उसमें सहेजे गए आइटम प्राप्त करें. इससे आप और काम भेजने से पहले जाँच सकते हैं कि अब तक क्या हुआ.
संवाद का एक दौर पूरा होने का मतलब यह नहीं है कि हर टूल सफल रहा. बताए गए परिणाम की समीक्षा करें. केवल सत्र के निष्क्रिय होने से यह पुष्टि नहीं होती कि कार्य सफलतापूर्वक पूरा हो गया है.
उपयोग का शुल्क कैसे तय होता है?
मॉडल अनुरोधों पर चुने गए मॉडल की एपीआई दरें लागू होती हैं. OpenAI के टूल और OpenAI पर होस्ट किए गए सैंडबॉक्स पर संबंधित टूल और कंटेनर की दरें लागू होती हैं.
मौजूदा दरों के लिए एपीआई मूल्य निर्धारण देखें.
सत्र के डेटा और फ़ाइलों का प्रबंधन कैसे किया जाता है?
एजेंट्स एपीआई सत्र की स्थिति सहेजकर रखता है, ताकि संवाद के अगले दौरों में काम जारी रह सके. जब सत्रों और प्रकाशित आर्टिफ़ैक्ट की ज़रूरत न रहे, तो आप उन्हें हटा सकते हैं. सत्र हटाने से पहले अपनी ज़रूरत की सभी फ़ाइलें सहेज लें.
एजेंट्स एपीआई फ़िलहाल केवल संयुक्त राज्य अमेरिका में डेटा रेज़िडेंसी का समर्थन करता है. यह ज़ीरो डेटा रिटेंशन का समर्थन नहीं करता, तब भी नहीं जब आप स्वयं होस्ट किया गया सैंडबॉक्स इस्तेमाल करते हैं. डेटा नियंत्रणों की जानकारी के लिए एजेंट्स एपीआई के दस्तावेज़ देखें.
